शक्ति से हाजियों का जत्था हुआ मक्का मदीना की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना

नगर पालिका शक्ति में पदस्थ इब्राहिम खान के की बहन एवं जीजा जी हैं जलील अहमद एवं बदरूनिशा

नागपुर से 22 जून को होंगे मक्का मदीना के लिए रवाना

शक्ति-शक्ति शहर के जलील अहमद बदरू निशा,शेख जायसी सहित हाजियों का जत्था 19 जून को शक्ति मस्जिद से रवाना हुआ

तथा नगरपालिका शक्ति में पदस्थ इब्राहिम खान की बहन बदरु निशा और उनके जीजा जी जलील अहमद भी इस यात्रा में शामिल है, तथा हाजियों के शक्ति से रवाना होने पर मुस्लिम समाज के महबूब खान के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों ने हाजियों का माला पहना कर स्वागत करते हुए उनकी सफल, सुखद यात्रा की कामना की, साथ ही ये सभी 22 जून को नागपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होंगे एवं मुंबई से पूरे दल के साथ मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे

इस संबंध में मोहम्मद इब्राहिम खान ने बताया कि शक्ति शहर से प्रतिवर्ष मक्का मदीना की यात्रा पर हाजी रवाना होते हैं, तथा इस वर्ष भी उनकी बहन जीजा जी एवं अन्य नागरिक रवाना हुए हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *