70 साल के इतिहास में पहली बार: पोखराज परिहार ने 7वीं बार जीता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चुनाव

कवर्धा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता पोखराज परिहार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सातवीं बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। अधिवक्ता संघ के 70 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी अधिवक्ता को सातवीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

कवर्धा बार एसोसिएशन में कुल 180 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से 172 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में पोखराज परिहार को 110 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रकाश चंद्रवंशी को 62 मत प्राप्त हुए। इस तरह परिहार ने 48 वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की।

जीत के बाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।

सातवीं बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद पोखराज परिहार ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे कवर्धा बार परिवार की जीत है। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में काम करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि नई पारी में उनकी प्राथमिकताओं में जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, स्टाइपेंड व्यवस्था शुरू कराना और बार भवन को डिजिटल स्वरूप देना शामिल है। उनका लक्ष्य कवर्धा जिला अधिवक्ता संघ को छत्तीसगढ़ के मॉडल बार के रूप में विकसित करना है।

पोखराज परिहार की इस जीत को अधिवक्ता समुदाय में उनके लंबे अनुभव और संगठन में योगदान के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *