नवागढ तहसील को उसका हक मिले – अमर सुल्तानिया
नवागढ़ तहसील मुख्यालय की स्थापना को 25 वर्ष होने के बावजूद आज तक नहीं बन पाया अलग राजस्व अनुविभाग
सक्ति नवागढ़ तहसील को पृथक अनुभाग राजस्व कार्यालय बनाए जाने हेतु तहसील अधिवक्ता संघ नवागढ़ द्वारा जारी धरना प्रदर्शन एवं भुख हड़ताल को समर्थन देने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया धरना स्थल पर पहुंचे
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि तहसील मुख्यालय नवागढ़ को अनुभाग राजस्व कार्यालय बनाना क्षेत्रीय जनता के हित में एवं क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक हैं, नवागढ़ तहसील सबसे पुरानी तहसील होने के कारण नवागढ़ को उसका हक मिलना चाहिए, तहसील अधिवक्ता संघ नवागढ़ द्वारा लगातार 20 मई से भुख हड़ताल में होने के बावजूद आज तक कोई सुध लेने नही आया। तहसील मुख्यालय नवागढ़ की स्थापना को 25 वर्ष हो गया हैं फिर भी अभी तक नवागढ़ तहसील को अनुभाग राजस्व कार्यालय का दर्जा नही मिला है। नवागढ़ तहसील को अनुभाग राजस्व कार्यालय बनाए जाने मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री जी के नाम से ज्ञापन प्रेषित करते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की गई

तहसील मुख्यालय नवागढ़ को अनुभाग राजस्व कार्यालय बनाने की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन में तहसील अधिवक्ता संघ से सचिव राजेश रोशन सुल्तानिया, कोषाध्यक्ष सम्मेलाल सुल्तानिया, पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जगदीश प्रसाद रत्नाकर, वरिष्ठ अधिवक्ता बी.एल.प्रधान, पीताम्बर केशरवानी, रवि कश्यप, भुवनेश्वर बंजारे, कुन्दन लाल, ईतवारी यादव, कुन्दन लाल श्रीवास, महेश साहू, शिवकुमार बंजारे, बलराम मधुकर, जयप्रकाश सुर्या, अजीत सिंह डहरिया, हरप्रसाद यादव, सम्मेलाल रात्रे, देवनारायण माण्डले, शकुन्ती कुर्रे, तनक राम सिंहसार्वा आदि उपस्थित रहे। एवं नवागढ़ से रामलल्ला सिंह, हितेश साहू, अनुराग केशरवानी, डिगेश मनहर, दिपक दिवाकर, इन्द्र कश्यप, एकेश पाण्डेय, प्रहलाद शर्मा, राहुल एवं नवागढ़ वासी उपस्थित थें।