बाल देखरेख विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

कुम्हारी। समर्थन संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक मनीष झा ने संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों रायपुर 31 मई प्रारंभिक बाल देखरेख एवं विकास के महत्व पर मोबाइल क्रैचेस नई दिल्ली के सहयोग से समर्थन रायपुर के द्वारा रायपुर स्थित होटल सॉलिटेयर में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पैनलिस्ट ग्रुप में चाईल्ड वेलफेयर कमेटी रायपुर के अध्यक्ष सखत नकवी, मोबाईल क्रेचेस नई दिल्ली से सोनिया शर्मा, सरपंच जादूटोला अंबागढ़ चौकी सुकवारो नेताम, जेएसआई रायपुर के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉक्टर अंजन मंचस्थ थे। कार्यशाला के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से उपस्थित स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने अपना अपना परिचय दिया। कार्यशाला के प्रारंभ में समर्थन के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक देवीदास निमजे ने कार्यशाला के आयोजन के बारे में प्रकाश डाला। तत्पश्चात समर्थन संस्था से राजेश साहू ने बाल देखरेख व विकास के महत्व पर जमीनी स्थिति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से शेयरिंग की । कार्यशाला में मोबाईल क्रेचेश नई दिल्ली से उपस्थित मदन लाल ने संस्था द्वारा चार राज्यों में किए गए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तीन स्तर के हितग्राहियों की जमीन सर्वे से निकले अध्ययन रिपोर्ट को कार्यशाला के मध्य पीपीटी के माध्यम से रखा। इसी बीच सामूहिक चर्चा के दौरान सृजन सामाजिक संस्था राजनांदगांव के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव ने पंचायत, ब्लाक व जिला स्तर में बाल संरक्षण समिति निर्माण की जानकारी दी तथा कहा कि जमीनी स्तर पर इन समितियों को ध्यान में रखकर समितियों को जमीनी क्रियान्वयन हेतु जोर देने पर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। तत्पश्चात पैनलिस्ट सुखवारो नेता

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *