नोरा फतेही अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के साथ-साथ डांस मूव्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस को ट्रीट के तौर पर अपने फोटो वीडियो जरिए अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। अब बुधवार को उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो सड़क पर टहलते हुए दिख रही हैं।
इस वीडियो को नोरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में नोरा ज्वैलरी पहने और हाथों में गिलब्स पहने हुए अपने लुक को फाइनल टच दे रही हैं। वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री वैनिटी वैन से उतर बाहर निकल कर सड़क पर टहलते हुए फोटोग्राफर्स को पोज दे रही हैं।
कनाड़ा मूल की हैं नोरा फतेही जानकारी के अनुसार, नोरा फतेही मूल रूप से मोरक्को कनाडा की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ साउथ की कई फिल्मों में काम किया, जिसमें बाहुबली जैसी फिल्म भी शामिल है।लेकिन अभिनेत्री को पहचान टीवी रियलटी शो ‘बिग बॉस सीजन 9’ से मिली, जिसमें वो कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।