छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग जिला कार्यसमिति की बैठक 24 अप्रैल को सुपेला भिलाई में

प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित प्रदेश पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद

सक्ति– छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग जिला इकाई की कार्यसमिति बैठक 24 अप्रैल को शाम 6:00 बजे इंडियन कॉफी हाउस सुपेला भिलाई में आयोजित की गई है, उक्तआशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग जिला इकाई के जिला महासचिव रवि कुमार सोनकर ने बताया कि शाम 6:00 बजे से होने वाली बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम भी मौजूद रहेंगे साथ ही प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी इस बैठक में मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे तथा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं दुर्ग जिला में यूनियन के कार्यों को एवं सदस्यता विस्तार सहित अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा एवं निर्णय लिए जाएंगे तथा नए सदस्यों को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिला महासचिव रवि कुमार सोनकर ने सभी पदाधिकारी/ सदस्यों को इस बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *