अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शक्ति शाखा ने आयोजित किया है कार्यक्रम,शहर एवं अंचल के लोगों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के रूप में मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण का अवसर
सक्ति-शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित कमला हरी एवेन्यू के सभागार में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय नृत्य कला प्रशिक्षण का वृहद आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शक्ति शाखा द्वारा किया गया, तथा 22 अप्रैल से प्रारंभ हुए इस नृत्य कला प्रशिक्षण में जहां देश के बड़े महानगरों से पधारे प्रशिक्षकों द्वारा नृत्य कला को लेकर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया तो वही इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के पदाधिकारी/ सदस्यों ने किया तथा इस अवसर पर काफी संख्या में शाखा के सदस्य मौजूद रहे तथा इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा निरंतर शहर में ऐसे कार्यक्रमों का एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा हम सभी को शक्ति शाखा के माध्यम से निरंतर श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित करना है, इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की पूर्व अध्यक्ष उषा अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष आशा गोयल, शक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, संगीता खेतान, संगीता केडिया, कविता गोयल, सुशील अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल,सुश्री सोनू शर्मा, मीना कृपलानी, कोमल कृपलानी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही