डीआरजी नक्सली मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली हुआ ढेर

13 मामलो में था नाम जद आरोपी

किरन्दुल-दंतेवाड़ा में नक्सलियों के मलंगिर एरिया क्षेत्र मे डीआरजी और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में जंहा एक नक्सली मारा गया है वंही कई नक्सलियों के घायल होने का दावा भी पुलिस कर रही है। मारा गया नक्सली अर्जुन उर्फ लखमा सोढ़ी के खिलाफ 13 मामले दर्ज थे।मारे गए नक्सली पर पाँच लाख रुपए का इनाम घोषित है। मारे गए नक्सली की पहचान एरिया कमांडर अर्जुन सोरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को बुरगुम के जंगलो में बड़े नक्सली लीडरों के जमावड़े की सूचना मिली थी,इसी सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी की टुकड़ियाँ रवाना हुई थीं,बुरगुम के जंगलो में पुलिस पार्टी के पहुँचते ही घात लगाए नक्सलियों ने फ़ायर खोल दिया। जवानो ने मोर्चा सम्भालते जवाबी कारवाई की,फ़ाइरिंग के बाद जब जवानो ने मौक़े की पड़ताल की तो उन्हें वहाँ से एक नक्सली का शव मिला। शव की शिनाख्त हो चुकी है। घटनास्थल से ही जवानो ने एक पिस्टल,टिफ़िन बम समेत अन्य सामान बरामद किया है।दंतेवाड़ा में लगातार पुलिस के द्वारा नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है।

दंतेवाड़ा एसपी सिदार्थ तिवारी ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौट सामान्य जीवन यापन करने की अपील की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *