पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल 21 फरवरी को पहुंचेंगे खरसिया

समाजवादी नेता राम भगत गुप्ता भक्ता को देंगे श्रद्धांजलि

सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल 21 फरवरी को रायपुर से दक्षिण बिहार पटना एक्सप्रेस से सुबह 11:00 बजे खरसिया पहुंचेंगे, जहां वे अविभाजित मध्य प्रदेश के खनिज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता के जेष्ठ भ्राता एवं समाजवादी नेता स्व. राम भगत गुप्ता भक्ता के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि देंगे, तथा संवेदना व्यक्त करेंगे एवं गुप्ता परिवार से मुलाकात के बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर रायपुर के लिए रवाना होंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *