शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय, सक्ति(सकरेली-बा) के राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर 18 फरवरी को हुआ डेरागढ़ में प्रारम्भ

सक्ती-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति (सकरेली-बा)के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह दिनांक 18 फरवरी 2022 को प्रा/पूर्व माध्यमिक शाला डेरागढ़ में आयोजित हुआ। उक्त सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सरदार हरमिंदर सलूजा समाजसेवी एवंब्यवसायिक,सक्ती तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शिविर संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ ए के चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राधाकृष्ण क्षत्री समाजसेवी सक्ति,सी एल तंबोली प्राचार्य, शासकीय हाईस्कूल डेरागढ़,नारायण साहू ,प्रधान पाठक डेरागढ़ प्राथमिक विद्यालय डेरागढ़,सियाराम कंवर शिक्षक, गीता राठौर, शिक्षिका, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेरागढ़ डॉ यू एन कुर्रे वरिष्ठ प्राध्यापक(अंग्रेजी) डॉ डी पी पाटले(अर्थशास्त्र) प्रोफेसर पी सिदार (हिन्दी) एम के यादव, के के अंनत (समाजशास्त्र ) महेंद्र कुर्रे (वनस्पति) विश्वंत ध्रुव (रसायन शास्त्र), श्रीकांता प्रसाद पटेल (गणित ),सुश्री सीमा साहू (जूलॉजी), सुश्री यशवंती तंबोली (भौतिकी ) शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति और जी एल रात्रे एवं पी एस कवर शासकीय हाईस्कूल डेरागढ़ कँवर उपस्थित थे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पी आर कठौतिया ने मंच का संचालन किया। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाएं सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शिविर का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी एवं भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वज का ध्वजारोहण कर, किया गया। कुमारी भुवनेश्वरी साहू, रिया लहरे और गंगा महंत के द्वारा छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय गान “होंगे कामयाब” प्रस्तुति के साथ शुभारंभ हुआ तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत के साथ एवं स्वागत गीत के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पी आर कठौतिया के द्वारा शिविर के उद्देश्य राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना एवं शिविर के दौरान किए जाने वाले परियोजना कार्य , बौध्दिक चर्चा, जनसंपर्क, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि जागरूकता अभियान का तथू”समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास “को विस्तार से समझाया। अतिथियों के द्वारा वॉलिंटियर (शिविरार्थियों) को आगामी सात दिवसीय के कार्यक्रमो के अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। शिविरार्थियों द्वारा शिविर में सात दिन रहकर स्वच्छता अभियान, कोरोना जागरूकता कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता अभियान, बाल अधिकार संरक्षण, महिला अधिकार संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, महिला साक्षरता , कोई टीकाकरण सर्वे एवं शौचालय सर्वे सहित विभिन्न पहलुओं पर विविध कार्यक्रम आयोजित करते हुए ग्राम वासियों को जागरूक करेंगे ।उक्त जानकारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कठौतिया ने प्रदान की। शिविर उद्घाटन समारोह के अतिथियों का आभार डॉ पी आर कठोतिया कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा किया गया शिविर के दौरान कार्यक्रम अधिकारी के अतिरिक्त, सहायक कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सुश्री सीमा साहू एवं सुश्री यशवंती तंबोली छात्राओं के साथ शिविर के दौरान रहेंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *