मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी का जन्मदिवस मनाया गया

किरंदुल. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी के जन्मदिवस के सुअवसर पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में उपचाररत मरीजों को फल वितरण करके तथा श्रमिक सदन में केक काटकर मनाया गया तथा डॉ. संजीवा रेड्डी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर एमएमडब्ल्यू यूनियन किरंदुल शाखा के सचिव ए. के. सिंह,उपाध्यक्ष बीजी प्रदीप, उपाध्यक्ष त्रिलोक बांधे, कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव,संगठन सचिव राकेश लाल, सह सचिव देवनारायण, सह सचिव एवं अध्यक्ष साहू समाज टीकम साहू, अभिषेक स्वर्ण, बी एल तारम सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *