छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का जिला स्तरीय वार्षिक कैलेण्डर विमोचित

जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ विमोचन कार्यक्रम

सक्ती-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला सक्ती का वर्ष 2022 का वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन 18 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती बी एल खरे,गिरधर जायसवाल नोटरी सक्ती, पिंटू ठाकुर युवा समाजसेवक , संगठन के प्रदेश महासचिव चंद्रप्रकाश तिवारी के कर कमलों से विमोचन हुआ। नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि समय पर स्कूल जांए और कोरोना के कारण बच्चों का पढ़ाई का स्तर कमजोर हुआ है उसे पूरा करें, संगठन के प्रांतीय महासचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी को आश्वस्त किया कि मन लगाकर बच्चों को पढ़ाई कराएंगे और कोरोना के कारण बच्चों का पढ़ाई बाधित हुआ है उसे पूरा कराएंगे । आज़ के कैलेंडर विमोचन में संगठन के जिला अध्यक्ष भोलाशंकर साहू, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शशिकला उरांव , कार्य.जिला अध्यक्ष परसराम निषाद,राधेश्याम चंद्रा जिला संयोजक ,जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा , अभिमन्यु बघेल , जिला सचिव रामेश्वर आदित्य , जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विद्या साहू ब्लाक अध्यक्ष दीलिप सूर्यवंशी , राजकुमार चंद्रा ,जय प्रकाश बघेल , अर्जुन सिंह बरेठ , ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दिब्या शुक्ला , संयोगिता रात्रे जिला पदाधिकारी भूषण बरेठ,चरण सिंह सिदार, तरूण कर्मवीर, रामदयाल कर्ष, पुष्पेन्द्र सिदार,लखेश्वर रात्रे ,भोजेंद बरेठ , शशिकांत राउतराय , रोहित साहू , यशोदा जायसवाल, श्याम सिंह सिदार , मुन्ना उरांव , तरूण पटेल, महेश पटेल ,पवन कुर्रे ,धनवंती धीवर, ज्योति देवांगन ,सिंधुलता साहू , सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *