आरक्षण विहीन पदोन्नति सूची के विरोध में बंद किरन्दुल

किरन्दुल-सर्व आदिवासी समाज ने आरक्षण विहीन पदोन्नति सूची को लेकर एक दिवसीय दंतेवाड़ा को किया बंद। बंद का दिखा व्यापक असर किरन्दुल में बैलाडीला व्यापारी संघ ने किया इसका समर्थन सर्व आदिवासी समाज ने एक दिवसीय बंद का आह्वाहन किया था।
समाज ने शिक्षा विभाग में शासकीय कर्मचारियो का आरक्षण विहीन पदोन्नति सूची जारी करने और भविष्य में भी अन्य विभागों में ऐसा होने की आशंका जाहिर करते हुए बंद का आह्वाहन किया गया है।सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि आरक्षण के लिए माननीय उच्च न्यालय में अनुसूचित जति एवमं जनजाति के पिछड़ेपन की वांछित संख्यात्मक आंकड़ा प्रस्तुत कर दिया गया है। जिससे विभिन कैडरो/श्रेणियों से आरक्षित वर्गों का अपर्याप्त प्रतिनिधत्व पाया गया है। प्रकरण न्यालय में विचाराधींन है। ऐसी स्थित में आरक्षण विहीन पदोन्नति किया जा रहा है,जो आरक्षित वर्ग के साथ अन्याय है ।
जिसके लिए सर्व आदिवासी समाज ने छतीसगढ़ सरकार के नीतियों के विरोध में बंद बुलाया गया था।बैलाडीला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज छालीवाल ने कहा कि हमारी संघ ने समाज के बंद आह्वान का समर्थन करते हुए आज सभी व्यापारियों ने अपनी अपनी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *