‘लॉकअप’ के लिए अपना लुक शेयर कर कंगना रनोट हुईं ट्रोल

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट जल्द ही एक रियलिटी शो होस्ट करती नजर आने वाली हैं। ‘लॉकअप’ नाम के इस शो की शुरुआत से पहले कंगना ने सोशल मीडिया पर अपना लुक पोस्ट किया। एक के बाद कंगना ने काफी सारी तस्वीरें पोस्ट की और शो को लेकर फैंस की बेचैनी बढ़ा दी। माना जा रहा है कि वह इसी अंदाज में शो को होस्ट भी करेंगी। यह बड़ा और फियरलेस रिऐलिटी शो होगा। इसमें काफी हाई वोल्टेज ड्रामा भी होगा। शो का कॉन्सेप्ट बिग बॉस से मिलता-जुलता होगा। पर अब कंगना रनोट अपने इसी लुक को लेकर ट्रोल हो रहीं हैं। यहां देखें तस्वीरें…

कंगना रनोट ने अपने फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वह सिल्वर कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहने हैं। उन्होंने साथ में कैप्शन दिया है, It’s Lock up day। कंगना ने साथ में एकता कपूर और रुचिका कपूर को टैग किया है। कंगना के फैन्स को उनका लुक पसंद आ रहा है। कुछ लोगों एक्ट्रेस के लुक और उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इन्हें करेंट लग गया है क्या?’ तो वहीं एक अन्य ने कंगना के लुक की तुलना खून भरी मांग की रेखा से कर दी। तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ वैसे तो आप हमें बहुत अच्छी लगती हैं, पर आज आपको देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही’।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *