किरंदुल. एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुमीत देब ने आज माघ शुक्ल तृतीया की पावन तिथि में किरंदुल परियोजना के कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित 96 मकानों का लोकार्पण अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन की उपस्थिति में किया गया। श्री राघव मंदिर के पुजारी सत्येंद्र प्रसाद शुक्ल द्वारा विधिविधान से पूजन के साथ यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, मेटल माइन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए के सिंह, चिन्नास्वामी, राजेन्द्र यादव संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष के साजी, सचिव राजेश संधू सहित एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के सदस्यगण उपस्थित थे
