लखनऊ में होने वाली पीएम मोदी की रैली भी टली, जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला

नई दिल्ली: बारिश और प्रदर्शनकारियों के व्यवधान की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब की रैली निरस्त होने के बाद अब 9 जनवरी को लखनऊ में होने वाली PM की रैली भी स्थगित हो गई है. सूत्रों के अनुसार, बारिश की आशंका और कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है. बता दें कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं.

पीएम मोदी बीते एक महीने में उत्तर प्रदेश में 8 रैलियां कर चुके हैं. जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने लखनऊ में 8 और 9 जनवरी को बारिश का अनुमान जताया है, यही वजह है कि पीएम मोदी की रैली को स्थगित कर दिया गया है. वहीं, कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए उत्तर प्रदेश सहित पांच चुनावी राज्यों में अगले 15 दिनों के लिए बड़ी जनसभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है.

पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि सबसे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बात करके फैसला लिया गया कि राज्य में बड़ी चुनावी सभाओं, कार्यक्रमों और मैराथन का आयोजन नहीं किया जाएगा. सूत्रों ने यह भी कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनावी राज्यों की अपनी इकाइयों से कहा है कि वे अपने यहां स्थिति की समीक्षा करें और फिर सभाओं और कार्यक्रमों के बारे में फैसला लें.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *