प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पवित्र पर्व कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक संतुष्टि लेकर आए।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली जैसे पवित्र अवसर सेवा के माध्यम से परोपकार का संदेश देते हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस पर्व पर पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीप प्रज्ज्वलित करने की सदियों पुरानी परंपराएं लोगों के जीवन को आस्था और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने की परंपरा है। वहीं, देव दीपावली पर विशेष रूप से मंदिरों और घाटों पर दीप जलाकर उत्सव मनाया जाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *