खरगे ने लाचित बोरफुकन को दी श्रद्धांजलि, साहस और देशभक्ति को बताया प्रेरणादायक

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को लाचित दिवस के अवसर पर अहोम साम्राज्य के महान सेनापति लाचित बोरफुकन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लाचित बोरफुकन के अदम्य साहस, अनुकरणीय नेतृत्व और देशभक्ति को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

खरगे ने सरायघाट की ऐतिहासिक लड़ाई में लाचित बोरफुकन के नेतृत्व में मिली विजय को देशभक्ति, वीरता और बलिदान का स्थायी प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महान सेनापति का जीवन मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए असम के लोगों को लाचित दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लाचित बोरफुकन का साहस और उनका ऐतिहासिक योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि लाचित बोरफुकन अहोम सेना के महान सेनापति थे। वर्ष 1671 में सरायघाट के युद्ध में उनके कुशल नेतृत्व में अहोम सेना ने मुगल सेना का मुकाबला किया था। इस ऐतिहासिक विजय ने भारतीय इतिहास में उनके नाम को वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप में स्थापित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *