बाजे-गाजे के साथ निकली मां काली की शोभायात्रा, बंगाली कैंप तालाब में किया गया विसर्जन

किरंदुल। लौहनगरी किरंदुल में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मल्लप्पा कैंप में स्थापित मां काली की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिला-पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते और मां काली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बंगाली कैंप तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां काली से नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए नम आंखों से विदाई दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *