किरंदुल। एनएमडीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत कौशल विकास कार्यक्रम के लिए चयनित 30 अभ्यर्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बेंगलुरु रवाना किया गया। सभी अभ्यर्थियों को नेट्टूर टेक्निकल ट्रेनिंग फाउंडेशन (एनटीटीएफ) में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, महाप्रबंधक सुधांशु वर्मा के मार्गदर्शन में सीएसआर की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर अंचल के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। एनएमडीसी की इस पहल से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कौशल को निखारने और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, जियाउल हसन, एसकेएमएस अध्यक्ष नामेश्वर राव, सचिव, प्रदीप नामदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा एनएमडीसी सीएसआर के अधिकारी विवेक रक्षा, एचआर अधिकारी गावड़े सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।