विजय केसरवानी बने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के जिलाध्यक्ष, रमेश मिश्रा को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

बलौदा बाजार  | छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार बाजारी द्वारा बलौदा बाजार जिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का जिलाध्यक्ष श्री विजय केसरवानी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश मिश्रा को मनोनीत किया गया। तथा जिला संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के गठन हेतु जिला अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संस्था के नियम 12(5) के अंतर्गत आम सभा में प्रस्तावित बलौदा बाजार जिला शाखा का गठन 3 वर्षों के लिए किया गया है, तथा जिला शाखा का शीघ्र विस्तार करने का आग्रह किया है।

मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी एवं उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्यों के सदस्यता फार्म भरवाकर उन्हें संस्था से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जिले के स्कूलों एवं अन्य शासकीय भवनों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर के माध्यम से शासन को भेजे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस सहित सभी शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाना सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *