बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स का मैच ड्रॉ

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बारिश के कारण खिलाड़ियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। वहीं, दूसरे मुकाबले में रॉयल्स की टीम को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने में नाकामी का खामियाजा भुगतना पड़ा। खराब मौसम और मैदान पर भरे पानी ने दोनों टीमों के खेल को प्रभावित किया।

न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच 1-1 की बराबरी

पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स की ओर से केतन ने दूसरे क्वार्टर के अंत में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका छठा गोल था। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

चौथे क्वार्टर में मैनपाट टाइटन्स ने आक्रामक खेल दिखाया। मोहित नायक ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। अंत में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और मोहित नायक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस ड्रॉ के बाद मैनपाट टाइटन्स को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए इंतजार करना होगा। टीम के पास 29 अक्टूबर को संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंचने का मौका रहेगा।

पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सकी रॉयल्स

दूसरे मुकाबले में बारिश और मैदान पर जमा पानी ने खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ा दी। रॉयल्स की टीम पास और शॉट्स में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। वहीं, बुल्स के जसकरण को पेनल्टी कॉर्नर के मौके मिले, लेकिन सही इंजेक्शन नहीं होने के कारण टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी।

तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी बारिश का असर खेल पर दिखाई दिया। सर्कल में पानी भरे होने के कारण फॉरवर्ड खिलाड़ियों को रणनीति के अनुसार खेलने में मुश्किल हुई। रॉयल्स की टीम पेनल्टी कॉर्नर पर एक भी गोल नहीं कर सकी, जो उसकी निराशाजनक प्रदर्शन की बड़ी वजह रहा।

मुकाबले में हिमांशु को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और राहुल को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *