एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, कर्मचारियों ने ली ईमानदारी की शपथ

हैदराबाद। एनएमडीसी लिमिटेड में 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान निदेशक (तकनीकी) विनय कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन के कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के संदेशों का वाचन वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। वहीं, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने केंद्रीय सतर्कता आयोग का संदेश पढ़ा। एनएमडीसी की विभिन्न परियोजना इकाइयों में भी परियोजना प्रमुखों ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

प्रतियोगिताओं और ‘रन फॉर इंटीग्रिटी’ का होगा आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता, अखंडता और सार्वजनिक सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ‘रन फॉर इंटीग्रिटी’ का आयोजन भी किया जाएगा।

सप्ताह का समापन समारोह के साथ होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

एनएमडीसी ने इन आयोजनों के माध्यम से निवारक सतर्कता, नैतिक शासन और ईमानदारी की संस्कृति को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। साथ ही, सतत विकास और समावेशी समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *