औचक सिमगा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, एसडीएम कार्यालय में करीब एक घंटे तक रुके

सिमगा/तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अचानक सिमगा पहुंचे। मुख्यमंत्री के स्थानीय एसडीएम कार्यालय में पहुंचने से प्रशासनिक महकमे में हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री यहां करीब एक घंटे तक रुके, जिसमें उन्होंने लगभग 45 मिनट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुए शामिल

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए सिमगा के एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब 45 मिनट तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। हालांकि, बैठक के विषय को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री के सिमगा पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का एसडीएम कार्यालय पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह अचानक दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री के एसडीएम कार्यालय में रुकने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने को लेकर लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *