मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव: विजय शर्मा

कवर्धा । उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम जिंदा में कौशिक समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में शिक्षा, कला, खेल, सामाजिक कार्य सहित अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

युवाओं को मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश

विजय शर्मा ने कहा कि समाज की प्रतिभाएं अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का गौरव बढ़ा रही हैं। प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा देता है।

उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करने तथा अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए समर्पण के साथ प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कौशिक समाज के पदाधिकारी, सामाजिकजन, जनप्रतिनिधि, सम्मानित प्रतिभाएं और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह के माध्यम से समाज की एकजुटता के साथ नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *