भारत | भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। वहीं हार्दिक सिंह, जुगराज सिंह और शिलानंद लाकरा ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
पांचवीं बार भारत ने जीता हॉकी गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यह पांचवां स्वर्ण पदक है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और निर्णायक मुकाबले में भी अपना दबदबा कायम रखा।
महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी रचा इतिहास
इस एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी के लिए यह उपलब्धि और खास हो गई है। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह पहली बार एशियन गेम्स के एक ही संस्करण में भारत की महिला और पुरुष दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
ओलंपिक का टिकट भी हुआ पक्का
एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया है। अब टीम की नजर ओलंपिक में इसी शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाने पर होग