TRIBES INDIA क्लीयरेंस सेल में आदिवासी हस्तशिल्प की धूम 21 सितंबर तक मिलेगा मौका

किरंदुल। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम ट्राइफेड द्वारा संचालित TRIBES INDIA की ओर से किरंदुल में भव्य प्रदर्शनी-सह-क्लीयरेंस सेल का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष प्रदर्शनी 19 से 21 सितंबर तक तैलीय सदन (साहू समाज भवन), कर्मा धाम परिसर में आयोजित की जा रही है।

प्रदर्शनी में आदिवासी हस्तशिल्प और जनजातीय उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। यहां आने वाले लोगों को विभिन्न उत्पादों पर 10 से 50 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट का लाभ मिलेगा।

हस्तशिल्प से लेकर ऑर्गेनिक उत्पादों तक उपलब्ध

प्रदर्शनी में हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के साथ कोसा साड़ियां, बेलमेटल की कलाकृतियां, ऑर्गेनिक उत्पाद और विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम्स उपलब्ध हैं। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों और उनके पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ लोगों को जनजातीय कला एवं संस्कृति से जुड़े उत्पादों तक पहुंच प्रदान करना है।

विभाग के अनुसार क्लीयरेंस सेल के तहत चयनित हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं ऑर्गेनिक एवं नेचुरल उत्पादों पर 10 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में स्थानीय नागरिकों के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों के भी पहुंचने की उम्मीद है। TRIBES INDIA की इस पहल के माध्यम से जनजातीय शिल्पकारों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और पारंपरिक हस्तकला को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *