एनएमडीसी किरंदुल में नए HR विभागाध्यक्ष सुधांशु वर्मा का बीएमएस ने किया स्वागत

किरंदुल। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एनएमडीसी लिमिटेड किरंदुल परियोजना के मानव संसाधन विभाग के नवपदस्थ विभागाध्यक्ष महाप्रबंधक सुधांशु वर्मा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव सहित राजेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत पोयाम, सुरेश ठाकुर, धर्मेंद्र सिन्हा, नितेश विश्वकर्मा, सुधा बाघ, सूरमा दास और दिव्या चुन्नम ने महाप्रबंधक सुधांशु वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

पदाधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ की परंपरा और सम्मान के प्रतीक पारंपरिक गमछा पहनाकर भी उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने नए विभागाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन एवं प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद एवं सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *