रायपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महासभा की ओर से आयोजित किए जाने वाले आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी राज्यपाल को दी।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका को आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों और आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों की दी जानकारी
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही संगठन की ओर से निभाए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों की भी जानकारी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने महासभा द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर भी राज्यपाल के साथ विचार साझा किए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।