डॉ. राजेश्वरी अम्मा का जीवन मानवता की निःस्वार्थ सेवा की मिसाल: ओपी चौधरी

रायपुर । नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में माता डॉ. सी. राजेश्वरी अम्मा के प्रेरणादायी जीवन और मानवता की निःस्वार्थ सेवा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “DR. AMMA – 50 Years of Healing, Humanity & Hope” की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि माता डॉ. सी. राजेश्वरी अम्मा ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनका जीवन सेवा, समर्पण और करुणा की प्रेरणादायी गाथा है।

उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से डॉ. राजेश्वरी अम्मा के जीवन, उनके कार्यों और समाज के प्रति योगदान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे लाखों लोग उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे।

सेवा से समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश

वित्त मंत्री ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले व्यक्तित्व समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत होते हैं। डॉ. राजेश्वरी अम्मा का जीवन यह संदेश देता है कि सेवा का संकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बन सकता है।

उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माण और स्क्रीनिंग के आयोजन से जुड़े सभी लोगों के साथ सत्य साई परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक और सत्य साई परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *