पाकिस्तान पर भारत की 5-3 से शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी टीम इंडिया को बधाई

रायपुर । भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-3 से रोमांचक जीत दर्ज की। इस शानदार विजय पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा, “मैदान कोई भी हो, जीत भारत की ही होती है।” उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले के दौरान जिस जोश, समर्पण, आत्मविश्वास और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

श्री चौधरी ने भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम की शानदार जीत ने देशवासियों में उत्साह और गौरव की भावना को और मजबूत किया है। खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतरीन खेल भावना और दृढ़ता का परिचय देते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

उन्होंने आगामी मुकाबलों के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों में इसी तरह आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और जीत की ललक बनी रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय हॉकी टीम आने वाले मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाएगी।

वित्त मंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मैचों में सफलता और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *