श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में विकसित हो रही कर्मयोगी भावना, दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

रायपुर । श्रम विभाग में कार्यरत फ्रंटलाइन वर्कर्स की कार्यदक्षता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय ‘कर्मयोगी कर्तव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’ शुरू हुआ। इंद्रावती भवन के सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में विभाग के 40 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

श्रमायुक्त एवं श्रम विभाग के सचिव श्री हिम शिखर गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों-कर्मचारियों को विभागीय दायित्वों का प्रभावी, समयबद्ध और निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कर्तव्यनिष्ठा और जवाबदेही पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और सेवा भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक श्री डी.पी. तिवारी, उप श्रम आयुक्त तथा श्री दिव्यांश सिन्हा, सहायक संचालक श्रम विभाग ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षकों ने कहा कि विभागीय कार्यों में निरंतर उत्कृष्टता, समयबद्धता तथा आमजन के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार सुशासन के लिए आवश्यक है।

जनसेवा में फ्रंटलाइन वर्कर्स की अहम भूमिका

कार्यक्रम में बताया गया कि श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का होना बेहद जरूरी है।

‘कर्मयोगी कर्तव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का उद्देश्य कर्मचारियों में कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और आंतरिक उत्कृष्टता विकसित करना है, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को जनसेवा की भावना के साथ प्रभावी ढंग से निभा सकें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *