रायपुर । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार 28 अगस्त को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही राज्य के सभी कोषालय और बैंक भी बंद रहेंगे।
राज्य शासन ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 28 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी कोषालयों एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
रक्षाबंधन के अवसर पर घोषित इस अवकाश के कारण सरकारी कार्यालयों के साथ बैंकिंग एवं कोषालय संबंधी नियमित कामकाज भी एक दिन के लिए स्थगित रहेगा।