रायगढ़ । स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के रायगढ़ आगमन पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल को शॉल और श्रीफल भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
स्वास्थ्य मंत्री के रायगढ़ पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का स्वागत करते हुए उनके रायगढ़ प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।