SP ऑफिस वेतन घोटाले में बड़ा खुलासा, जांच में 3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई

जगदलपुर | छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़े वेतन घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक राशि की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। जांच के दौरान अब तक करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आ चुकी है।

मामले की प्रारंभिक जांच में वर्ष 2023 से 2026 के बीच करीब 2 करोड़ रुपये के घोटाले का अनुमान लगाया गया था, लेकिन दस्तावेजों की जांच और नए तथ्यों के सामने आने के बाद यह राशि बढ़कर 3.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

जांच में सामने आया है कि एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थ एक बाबू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस कथित फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। आरोप है कि वेतन से जुड़ी नोटशीट की हार्ड कॉपी में हेरफेर कर राशि का गबन किया गया। यह फर्जीवाड़ा लंबे समय तक चलता रहा।

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल जांच एजेंसियां वेतन भुगतान से जुड़े दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय विवरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद घोटाले की कुल राशि और आरोपियों की भूमिका को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *