नोएडा श्रमिक हिंसा केस: SIT की जांच पूरी, 1500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

नोएडा | नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अप्रैल 2026 में हुई श्रमिक हिंसा मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच के बाद करीब 1500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है।

चार्जशीट में हिंसा की साजिश, उपद्रव और आगजनी की घटनाओं से जुड़े कई अहम साक्ष्य और गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं।

77 गवाहों के बयान शामिल

पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में कुल 77 गवाह बनाए गए हैं। मामले में 13 और 14 अप्रैल को हुई हिंसा के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं का विस्तृत विवरण दिया गया है।

34 आरोपी न्यायिक हिरासत में

इस मामले में करीब 34 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। जांच के दौरान लगभग 10 लोगों को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में चिन्हित किया गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग सीधे हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं।

डिजिटल सबूतों पर भी जोर

चार्जशीट में बताया गया है कि जांच के दौरान मोबाइल फोन और लैपटॉप से कई डिजिटल साक्ष्य, संदेश और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपियों की भूमिका तय की गई है।

कई प्रमुख नाम शामिल

चार्जशीट में रूपेश राय, आकृति, मनीषा चौधरी, सत्यम वर्मा, हिमांशु ठाकुर और सतीश कुमार सहित कई आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच से मुकदमे तक पहुंचा मामला

पुलिस के अनुसार, यह मामला पहले एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच के दायरे में आया था और अब SIT की जांच पूरी होने के बाद अदालत में सुनवाई शुरू होगी। अदालत में पेश साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *