अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गूंजेगा योग का संदेश, मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे नेतृत्व

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आधारित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा, जिसमें जिले के सैकड़ों नागरिक एक साथ योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करेंगे।

इस विशेष अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस योग कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय

कलेक्टर ने कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने को कहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस आयोजन में शामिल हो सकें।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *