एमसीबी | जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत “डिजिटल मित्र” कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खड़गवां द्वारा संचालित किया जाएगा।
आईटीआई खड़गवां के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक अपना आवेदन पत्र संस्था में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल सेवाओं, तकनीकी कार्यों और आधुनिक कार्यप्रणाली में दक्ष बनाना है, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
प्रशिक्षण एवं प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खड़गवां से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल itikhadgawa@gmail.com अथवा मोबाइल नंबर 8965075080 एवं 7999715177 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाएं।