असम में वायुसेना का AN-32 हादसे का शिकार, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

जोरहाट। असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में वायुसेना के 5 जवानों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि को-पायलट सुरक्षित बच गया है और उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, विमान रोरिया क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग कर रहा था, तभी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान के मलबे में आग लग गई, जिसे मौके पर पहुंची टीमों ने बुझाया।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। जांच टीम दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी।

हादसे की सूचना मिलते ही वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सुरक्षा एजेंसियां भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं।

इस दुखद घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

फिलहाल वायुसेना ने दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *