CID-ED एक्शन के बीच अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची टीम, ममता बनर्जी ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शनिवार सुबह कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस के कालीघाट और शालबनी थाने की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थीं। हालांकि शुरुआती दौर में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पुलिस किस मामले को लेकर कार्रवाई करने पहुंची है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस एक सहायक की तलाश में तलाशी अभियान चला रही थी। इस दौरान आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों द्वारा ताला खोलकर घर में प्रवेश करने की जानकारी भी सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सुबह-सुबह अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंचीं। इसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी से जुड़े कई मामलों में जांच चल र

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *