शिकायतों के बाद एक्शन: नगर निगम के 8 जोनों में नए आयुक्तों की तैनाती

बिलासपुर। नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम के 8 जोनों के जोन आयुक्तों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों को लेकर मिल रही शिकायतों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में सुधार लाने के लिए यह बदलाव किया गया है।

फेरबदल के तहत तत्कालीन जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल को उनके पद से हटाया गया है। वहीं कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रवेश कश्यप को जोन क्रमांक-5 से हटाकर वीआईपी जोन-3 का कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं प्रवीण शुक्ला को जोन कमिश्नर पद से कार्यमुक्त कर उनके मूल पद कार्यपालन अभियंता पर वापस भेजा गया है। उन्हें जोन क्रमांक-3 और 7 की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जोन स्तर पर निगरानी व्यवस्था बेहतर होगी और जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *