कोंडागांव में CAF जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, SP ने दिए हर एंगल से जांच के आदेश

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जवान जोगेंद्र नेताम फरसगांव क्षेत्र के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित CAF कैंप में तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

निजी कारणों से तनाव की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा मौके पर पहुंचे और मृत जवान के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआती जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया निजी कारणों से मानसिक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई है।

हर एंगल से जांच के निर्देश

एसपी ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *