CM विजय जोसेफ का विपक्ष पर हमला, बोले- DMK और AIADMK फिर से लूट की तैयारी

तमिलनाडु  | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय जोसेफ ने सोमवार को अपनी पहली रैली में विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का कड़ा खंडन किया और DMK व AIADMK पर जमकर हमला बोला। CM जोसेफ ने कहा कि ये दोनों पार्टियाँ गुप्त रूप से सरकार बनाकर राज्य को फिर से लूटने की योजना बना रही थीं।

रैली में उन्होंने कहा, “मेरी सरकार पूरी तरह से आम आदमी की सरकार है। DMK और AIADMK लगातार TVK को सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि हमारी सरकार बनने से उनका भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।”

CM ने विपक्ष की आलोचनाओं को हल्के में लेते हुए कहा कि जितना ज्यादा DMK TVK की आलोचना करेगी, उतना ही ज्यादा हमें फायदा होगा। उन्होंने DMK को “बुरी ताकत” और AIADMK को “खत्म हो चुकी ताकत” करार दिया।

विजय ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि प्रथम सेवक के रूप में चुना है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र तिरुचिरापल्ली और पेरम्बू के लोगों के प्रति अपनी निष्ठा भी व्यक्त की।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *