रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे का कमाल: नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी कोर्स में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

डॉ. पल्लवी दुबे वर्तमान में बेंगलुरु स्थित मनिपाल हॉस्पिटल में किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) के रूप में कार्यरत हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने उन्हें गोल्ड मेडल और नेशनल सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

डॉ. पल्लवी दुबे रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश दुबे और डॉ. रुचि दुबे की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और मेडिकल करियर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने के बाद उन्होंने अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के मनिपाल हॉस्पिटल से नेफ्रोलॉजी में सुपर स्पेशलिटी प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ और रायपुर में गर्व का माहौल है, और चिकित्सा जगत में उनकी सफलता को बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *