पद्म पुरस्कार 2026: 66 हस्तियों को सम्मान, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें कला, साहित्य, खेल, चिकित्सा और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।

इस वर्ष के सम्मान समारोह में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के. टी. थॉमस और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को भी यह सम्मान प्रदान किया गया।

पद्म भूषण से सम्मानित प्रमुख हस्तियों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, गायिका अलका याज्ञनिक, अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक और विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे (मरणोपरांत) शामिल हैं।

खेल जगत से भी कई नामों को सम्मान मिला है, जिनमें क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया प्रमुख हैं, जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

सरकार ने जनवरी में कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिनमें से पहले चरण में 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया है, जबकि शेष पुरस्कार अगले चरण में प्रदान किए जाएंगे।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *