Meta Layoffs: 8000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद जुकरबर्ग का भावुक संदेश, बोले- Communication में रह गई थी कमी

Meta Layoffs 2026 |  फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. कंपनी ने करीब 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. छंटनी के बाद प्रभावित कर्मचारियों को ईमेल भेजे गए, जिनमें CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का संदेश भी शामिल था. अपने संदेश में जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनकी विदाई पर दुख जताया और माना कि कंपनी कर्मचारियों से बेहतर तरीके से संवाद नहीं कर पाई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा ने ईमेल में कहा कि कंपनी को अधिक प्रभावी बनाने और नए निवेश प्रोजेक्ट्स पर फोकस करने के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करनी पड़ी. ईमेल में कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई.

मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी के मिशन को आगे बढ़ाने में कर्मचारियों का योगदान अहम रहा है और किसी को विदा करना हमेशा मुश्किल होता है. उन्होंने यह भी कहा कि मेटा अब “पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस” यानी एडवांस AI टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है और भविष्य में AI सबसे बड़ी ताकत बनने वाली है.

जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि इस साल अब बड़े स्तर पर और छंटनी होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने माना कि कंपनी Communication के मामले में उतनी स्पष्ट नहीं रही, जितना होना चाहिए था और इसमें सुधार की जरूरत है.

मेटा का कहना है कि कंपनी अब ऐसा वर्क कल्चर बनाना चाहती है, जहां कम नियम और कम मैनेजमेंट बाधाओं के साथ कर्मचारी अपने आइडियाज पर काम कर सकें. वहीं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI और ऑटोमेशन के बढ़ते इस्तेमाल के बीच टेक कंपनियां अपने बिजनेस मॉडल को तेजी से बदल रही हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *