कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर मचाया तहलका, BJP नेता ने किया पाकिस्तान फॉलोअर्स का दावा

देश | देश में राजनीतिक दलों की दुनिया में नए नाम आते रहते हैं, लेकिन इस समय कॉकरोच जनता पार्टी का नाम सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। इस पार्टी ने इंस्टाग्राम पर केवल 4–5 दिन में ही बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड तोड़ फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पेज ने महज पांच दिन में 15 मिलियन फॉलोअर्स  का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी की तेज़ रफ्तार सोशल मीडिया एंट्री ने इसे तुरंत ट्रेंडिंग बना दिया। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी पार्टी के अकाउंट ने तहलका मचा दिया, लेकिन बढ़ते फॉलोअर्स के कारण इस अकाउंट को ब्लॉक भी कर दिया गया।

लेकिन अब इस पार्टी को लेकर नया विवाद भी खड़ा हो गया है। दिल्ली में बीजेपी के एक नेता ने दावा किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स में आधे से ज़्यादा पाकिस्तानी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक Insight Data इमेज शेयर करते हुए बताया कि 49% फॉलोअर्स पाकिस्तान से हैं। इसके अलावा आंकड़े इस प्रकार हैं:

* यूएसए: 14%
* बांग्लादेश: 14%
* इंडिया: 9%
* यूके: 3%
* ऑस्ट्रेलिया: 3%
* सऊदी अरब: 3%
* यूएई: 2%
* अन्य देश: 3%

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस दावे पर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ दी हैं। कुछ इसे मज़ाक के रूप में ले रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत 15 मई 2026  को हुई थी, जब जस्टिस सूर्यकांत ने एक केस की सुनवाई के दौरान बेरोजगार पढ़े-लिखे लोगों के एक ग्रुप की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ से कर दी। इसी टिप्पणी से इस मजाकिया नाम वाली राजनीतिक पार्टी का आइडिया जन्मा।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इस पार्टी की चर्चा हो रही है। पाकिस्तान के जानी-मानी पत्रकार सनाउल्लाह खान  ने फेसबुक पर कॉकरोच जनता पार्टी पर एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर इस पार्टी का तेजी से बढ़ता असर और विवादजनक पाकिस्तान कनेक्शन भविष्य में इसे भारतीय राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाता दिख रहा है।

 

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *