सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत फर्सवानी, जनपद पंचायत सारंगढ़ में आयोजित सुशासन शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लगभग 850 ग्रामीणों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
शिविर में नशामुक्ति संबंधी प्रेरक साहित्य का वितरण कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग ने जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 19 ग्रामीणों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही 2 वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण के रूप में वॉकिंग स्टिक भी वितरित की गई।
सुशासन शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने और पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल जारी है। इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित हो रहे हैं।