दुर्ग में हनोदा व्यपवर्तन और नहर लाईनिंग के लिए 2.62 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर |  छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग ने दुर्ग जिले के विकासखंड-दुर्ग में हनोदा व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार और नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।

प्रस्तावित कार्य के पूर्ण होने के बाद, वर्तमान में 126 हेक्टेयर की रूपांकित सिंचाई क्षमता में घटकर 66 हेक्टेयर रह गई कमी पूरी होगी। इससे पूरे क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी।

मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग, रायपुर को इस परियोजना के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जल संसाधन विभाग का यह कदम क्षेत्रीय कृषि और सिंचाई की स्थिरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *