रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के निर्देशानुसार मई 2026 में होने वाले नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के संचालन और प्रेक्षण के लिए कबीरधाम जिले में विशेष प्रबंध किए गए हैं।
जिला के नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद और त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पंच और सरपंच पदों के उप निर्वाचन के लिए श्री लक्ष्मण सिंह (आई.एफ.एस. 2010), उप वन संरक्षक (रोकड़), प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
आयोग ने लाईजनिंग व्यवस्था के लिए श्री शिवेन्द्र भगत, उप वनमंडलाधिकारी, सहसपुर लोहारा को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। उनका दायित्व प्रेक्षक के आगमन, भ्रमण, ठहरने, सत्कार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना होगा।
सामान्य प्रेक्षक के सहयोग के लिए:
- श्री रामशरण कौशिक, राजस्व निरीक्षक, भू-अभिलेख शाखा, कबीरधाम
- श्री प्रदीप ठाकुर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यालय वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल (मोबाइल: +91-9098821899)
इनकी ड्यूटी लगाई गई है ताकि निर्वाचन कार्य सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।